काशीपुर
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देश और प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विभिन्न संस्थाओं के द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।काशीपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर काशीपुर मीडिया सेंटर के बैनर तले आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बाइक रैली का आयोजन किया गया। उक्त बाइक रैली विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष जागरूकता अभियान रैली के तहत विश्व कल्याण की भावना के साथ निकाली गई। बाइक रैली काशीपुर कोतवाली से होकर, मुख्य बाजार से होते हुए डॉक्टर लाइन, एसआरएस मॉल, महाराणा प्रताप चौक से होते हुए कोतवाली पहुंचकर समाप्त हुई, जहां विधिवत रूप से रैली का समापन किया गया। काशीपुर मीडिया सेन्टर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था, कि पेड़ लगाना ही काफी नहीं उनकी देखभाल एवं उनका पालन पोषण करना भी जरूरी है। मीडिया सेन्टर द्वारा आयोजित इस रैली की क्षेत्र में भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है। तमाम लोगों का कहना था कि पेड़-पौधे तो सब लगाते हैं और लगाना चाहते हैं, लेकिन उनके संरक्षण पर ध्यान देना जरूरी नहीं समझा जाता। ऐसे में मीडिया सेन्टर का जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है। बाइक रैली में काशीपुर मीडिया सेंटर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी ‘विक्टर’ सेठी, अभय पांडे, खेमराज वर्मा, कुंदन बिष्ट, अरुण कुमार, समीर खान, करन सिंह, राजेश शर्मा, माणिक गुप्ता, मुकीम आलम, अनिल शर्मा, आसिफ रजा, दीप पाठक, जुगनू खान, प्रदीप ठाकुर, अजीम खान, एफयू नफीस चौधरी, खान, अभिषेक रावत, सतिराम राणा, आकाश गुप्ता, अतुल तिवारी, समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।