हरिद्वार। आज महानगर व्यापार मंडल के व्यापारियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। आरोप है कि विभाग अनावश्यक चार्जेस भेजकर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहा है।

महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के खिलाफ हाथों में विद्युत बिलों की कॉपी लेकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री लगातार जनहित में कार्य कर रहे हैं, लेकिन विद्युत विभाग जनता का शोषण कर सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा बिलों में अनावश्यक अतिरिक्त चार्जेस जोड़े जा रहे हैं, जिससे जनता को आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसके लिये व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से विभाग की कार्यशैली पर कार्यवाही की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चोरसिया और महामंत्री नाथीराम सैनी का कहना है कि विद्युत विभाग एक तरफ बिलों को बढ़ाकर भेज रहा है और दूसरी तरफ अनावश्यक सिक्योरिटी चार्जेस, ओवरलोड चार्जेस और देय तिथि बाद भुगतान पर कई गुना चार्जेस जोड़कर जनता का उत्पीड़न कर रहा है। इन अतिरिक्त चार्जेस के बारे में विभाग से जानकारी मांगने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पंकज माटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीत कमल, मुरारी लाल वाधवा, एल.एस.के.सैनी, सुनील कुमार, एस एन तिवारी, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।