हरिद्वार। डेंगू की रोकथाम के लिए महानगर व्यापार के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी की अगुवाई में महानगर व्यापार के कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त वरुण चैधरी को ज्ञापन सौंपा है। कहा कि डेंगू जिस तेजी से फैल रहा है, इसकी रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि डेंगू को युद्धस्तर पर नियंत्रित करना होगा और शासन-प्रशासन के साथ मिलकर काम करना आवश्यक है। महानगर व्यापार मंडल बाजारों में जागरूकता अभियान चलाएगा और जनता से साफ-सफाई बनाए रखने की अपील करेगा।
महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चोरसिया और महामंत्री नाथीराम सैनी ने कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव और फागिंग के काम में तेजी लाने की जरूरत बताई। जनता से अनुरोध किया गया है कि वे रुके हुए पानी को इकट्ठा न होने दें। जिला उपाध्यक्ष पंकज माटा ने पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष डेंगू से मौतों की संख्या कम करने के लिए निगम के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही।
ज्ञापन सौंपने वालों में सचिन पारिख, सोनू चौधरी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष एस एन तिवारी, राकेश सिंह, अनिल कोरी, पवन पांडे, नंदकिशोर पांडे, सुनील कुमार, एस के सैनी और गौरव खन्ना शामिल रहे।