हरिद्वार। भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती के अवसर पर जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने चिदानन्द कुष्ठ आश्रम का दौरा किया। उन्होंने कुष्ठ रोगियों के साथ आधा घंटा बिताया, उनकी समस्याएं सुनीं और फल वितरित किए। जिलाधिकारी ने रोगियों को मानसिक और भावात्मक समर्थन देते हुए एहसास कराया कि समाज उन्हें स्वीकार करता है और उनकी देखभाल-ईलाज के प्रति सजग है।
उन्होंने आश्रम के चिकित्सा और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कुष्ठ रोग असाध्य नहीं है और सही इलाज से छः महीने से एक वर्ष में रोगी ठीक हो सकता है। इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान, सीएमओ आरके सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।