धर्मनगरी में गणपति बप्पा की धूम चारों ओर देखी जा रही है। जगह-जगह गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के साथ बड़े-बड़े आयोजन हो रहे हैं। भगवान गणपति, विघ्न विनाशक और सुख-समृद्धि के दाता हैं।निर्मल गणपति संघ का 15वा महोत्सव में अतिथि के रूप में पहुंचे महंत रविदेव शास्त्री, डॉ विशाल गर्ग, श्रीमती किरण जैसल, हरिद्वार की गूंज के प्रधान संपादक रजत चौहान सहित कृष्ण जन्मोत्सव मंडल की टीम और रामलीला रंगमंच से राजीव त्यागी, कमल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल और पूर्व मंडल अध्यक्ष कनखल भाजपा मयंक गुप्ता रहें।
इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भव्य प्रदर्शन किया, जिसमें धार्मिक भजनों पर नृत्य कर पंडाल में बैठे दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महंत रविदेव शास्त्री ने कहा कि गणपति महोत्सव हमें सांस्कृतिक व सामाजिक रूप से एकजुट करते हुये सार्थक दिशा प्रदान करता है, साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में कहा की भागवान गणपति की प्रथम पूजा में क्यों पूजा जाता है उस बारे में संक्षिप्त में बताया।
वहीं दूसरी ओर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल गर्ग ने कहा कि निर्मल गणपति संघ विगत 15 वर्षो से गणपति महोत्सव को धूमधाम से आयोजित कर भारतीय संस्कृति व संस्कारों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहा है।
संघ के संस्थापक अध्यक्ष राजू मनोचा ने भगवान गणेश को मंगल का प्रतीक बताते हुए उनके पूजन के लाभों की चर्चा की। वरिष्ठ पत्रकार रजत चौहान ने आयोजन की भव्यता की सराहना की और कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम युवाओं को धार्मिक संस्कृति से जोड़ते हैं।