निष्ठावान कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति है: सुशील चैहान

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है, निष्ठावान कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति हैं यह विचार पूर्व राज्यमंत्री ठा. सुशील चैहान ने क्षेत्र के निवर्तमान पार्षद अनिरूद्ध भाटी के संयोजन में दुर्गानगर स्थित परशुराम धर्मशाला में बूथ संख्या 15 पर सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ों क्षेत्रवासियों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुये व्यक्त किए। ठा. सुशील चैहान ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के ओजस्वी नेतृत्व व कार्यकर्ताआंें के अथक परिश्रम से ही भाजपा विश्व की सर्वाधिक सदस्यता वाली पार्टी बनी है।

 

कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों से आज पूरी दुनिया में भारत की छवि सशक्त राष्ट्र के रुप में स्थापित हुई है। देश का प्रत्येक नागरिक भाजपा की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा से सदस्यता अभियान के तहत सहर्ष जुड़ रहा है। आज वार्ड नं.3 दुर्गानगर के बूथ संख्या 15 पर सैकड़ों क्षेत्रवासियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई है।

 

भाजपा मण्डल अध्यक्ष तरुण नैय्यर ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर व आमजन मानस में उत्साह का वातावरण है। हरिद्वार विधानसभा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सदस्यता अभियान में पूरे प्रदेश में शीर्ष पर चल रही है।

 

भाजपा नेता सुनील सेठी ने कहा कि सदस्यता अभियान को समाज के सभी वर्गों का अपार समर्थन मिल रहा है, व्यापारी, महिला, युवा, मजदूर, श्रमिक सभी बढ़चढ़ कर सदस्यता अभियान में अपना योगदान दे रहें।

 

सदस्यता अभियान के विस्तारक मोहित वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी के सदस्यता अभियान में शामिल करें। जिन व्यक्तियों के पास फोन नहीं हैं उन्हंें फार्म भरकर भी सदस्य बनाया जा सकता है।

 

सदस्यता अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता निवृत प्राचार्य गंगाराम पाल व संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता सुखेन्द्र तोमर ने किया। इस अवसर पर सैकड़ों क्षेत्रवासियों को आॅनलाइन व आॅफलाइन भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *