अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य धरे

हरिद्वार। श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों से आठ दोपहिया वाहन व एक मोटर साईकिल के पार्ट्स बरामद किये हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह कई दिनों से सक्रिय था।

श्यामपुर कोतवाली पुलिस को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी की घटना हो रही है। रविवार को नवीन राणा निवासी श्यामपुर व मुल्कराज पंवार निवासी टिहरी गढ़वाल एवं सोमवार को विकास निवासी हरियाणा एवं रविंद्र निवासी श्यामपुर की ओर से थाने में अपनी बाइक चोरी होने के सम्बंध में शिकायत दर्ज कराई।

चोरी की शिकायतों पर पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुये पुुलिस ने ग्राम टांटवाला की ओर नहर पुल के साथ कच्चे जाने वाले रास्ते में जंगल से तीन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में तीनों ने अपना नाम दीपक, जायेद व मुकेश बिष्ट उर्फ रैपर बताया। अरोपियों के कब्जे से पाँच मोटरसाइकिल व मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किये। अरोपियों की निशांदेही पर चोरी की तीन अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।पुलिस ने दर्ज मुकदमों में वृद्धि कर तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही फरार आरोपी मनीष एवं निकित की तलाश जारी है।

पूछताछ मेें पता चला कि मुकेश बिष्ट दसवीं पास है, गाने का शौक रखने के कारण ‘रैपर’ के नाम से जाना जाता है। वह अपने खर्चे पूरे करने के लिए चोरियों को अंजाम देता था। दीपक, 12वीं पास है और सिलाई का काम करता है, लेकिन ऊंची महत्वाकांक्षाओं के कारण चोरियों में शामिल हो गया। वहीं, जायद दसवीं पास है और मोटरसाइकिल मैकेनिक है, कुछ ही सेकंड में मोटरसाइकिल के किसी भी पार्ट को खोलने-बंद करने की काबिलियत रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *