जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने हर मिलाप मिशन जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इमर्जेन्सी वार्ड में मरीजों और तीमारदारों से स्वास्थ्य सुविधाओं और डॉक्टरों की विजिट के बारे में जानकारी ली, जिस पर बताया गया कि डॉक्टर समय से विजिट कर रहे हैं। ऑक्सीजन और उपकरणों की स्थिति की भी समीक्षा की। एक्सरे कक्ष में सीलन पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए भवन रेनोवेशन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। शौचालय में गंदगी पर नाराजगी जताई और बेहतर सफाई की व्यवस्था करने के आदेश दिए।

उन्होंने ओपीडी पर्ची के लिए ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था लागू करने और स्पेशलिस्ट डॉक्टर की अनुपस्थिति की जानकारी मरीजों तक पहुंचाने की बात कही। साथ ही, विभिन्न दवाओं की उपलब्धता और स्टॉक की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार और अन्य डॉक्टर भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *