लापरवाह अधिकारियों का स्थानांतरण किया जाए-सेठी

धर्मनगरी हरिद्वार में बहुदा सम्पर्क मार्ग गड्डों में तब्दील हो गये हैं। सड़कों में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्डे हो गए हैं। जिससे राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। आए दिन इन्हीं गड्डों में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार मौन हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि सभी सड़कें जल्द ही गड्ढ़ा मुक्त की जाए। लेकिन लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेशों को भी नही मान रहे हैं।

ऐसे में महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने मुख्यमंत्री से गैर जिम्मेदार लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के स्थानतरण की मांग रखी है। इन अधिकारियों की वजह से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया कि सड़कों के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह गड्डे व स्पीड ब्रेकर टूटे हुए हैं। साथ ही जिला अधिकारी से भी लोकनिर्माण विभाग के गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही करने की मांग की है।

मांग करने वालों में महानगर व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चोरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, प्रीत कमल सारस्वत, जिला उपाध्यक्ष पंकज माटा, सोनू चैधरी, राकेश सिंह, सुनील मनोचा, अनिल कोरी, भूदेव शर्मा, मुकेश अग्रवाल, एस एन तिवारी, एस के सैनी और सुनील कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *