पुलिस को बैंक ऑफ बड़ौदा ने दिए 15 स्लाइडिंग बैरियर

हरिद्वार तीर्थ और पर्यटन स्थल होने के कारण यहां मेलों और स्नानों का आयोजन होता रहता है। इस दौरान लाखों श्रद्धालु आते हैं, जिससे यातायात का दबाव बढ़ जाता है। इसी को चलते आज एसपी क्राइम व ट्रैफिक पंकज गैरोला की उपस्थिति में बैंक ऑफ बड़ौदा ने कुशल यातायात प्रबंधन के लिए पुलिस को 15 स्लाइडिंग बैरियर प्रदान किए। ये बैरियर ट्रैफिक में यातायात को सुचारू संचालन करने में सहायता करेंगे।

इस अवसर पर कुशाल गर्ग ब्रांच मैनेजर बहादराबाद, राकेश कुमार ब्रांच मैनेजर सिडकुल, गिरीश गुप्ता ब्रांच मैनेजर रानीपुर मोड़, अपूर्व अस्थाना ब्रांच मैनेजर हरिद्वार, बृज मोहन ब्रांच मैनेजर आर्यनगर, संजय चैहान ब्रांच मैनेजर ज्वालापुर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *