हरिद्वार। जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की ओर से स्वामी सर्वानन्द घाट पर बोट हैण्डलिंग तथा पानी में बचाव के तरीको पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यशाला में टीम लीडर इंस्पेक्टर कपिल कुमार, 15वीं वाहिनी, एनडीआरएफ ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस कार्यशाला में आपदा प्रबन्धन खोज एवं बचाव कार्यों में एन०डी०आर०एफ० की भूमिका, बोट हैण्डलिंग, बोट के प्रकार के विषय में जानकारी दी गयी। पानी में बचाव कार्यों और सीपीआर के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर ट्रेनर मनोज कंडियाल, एसडीआरएफ टीम लीडर दीपक मेहता, जल पुलिस प्रभारी अतुल सिंह व स्थानीय गोताखोरों ने भाग लिया।