प्रॉपर्टी डीलर की गुमशुदगी का पर्दाफाश : जमीन दिखाने के बहाने बुलाकर की हत्या, दो गिरफ्तार, एक फरार

हरिद्वार। पुलिस ने डोईवाला प्रॉपर्टी डीलर की गुमशुदा का पर्दाफाश करते हुये दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है। आरोपियों ने जमीन दिखाने के बहाने बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की और शव को रेत में गाड़ दिया। इसके बाद उन्होंने मृतक के फोन और खाते से पैसे निकालने की कोशिश की।

मीडिया सेल पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत सोमवार को कुड़कावाला, डोईवाला निवासी रमेश चंद ने अपने बेटे रामशंकर (48) की शिकायती पत्र देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि विगत रविवार को रामशंकर बाइक पर ग्राम कुड़कावाला से खानपुर स्थित निकट पैट्रेल पम्प अपनी प्रॉपर्टी डीलिंग के आफिस गया था। लेकिन शाम 6 बजे से उसका फोन बंद मिला। इसके बाद वह अपने घर नहीं लौटा। गुमशुदगी के मामले को गम्भीरता से लेते एसएसपी ने एसपी ग्रामीण और सीओ लक्सर की निगरानी में विशेष टीम का गठन किया।

पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम चंद्रपुरी से दो संदिग्धों रोबिन पुत्र कमल सिंह व अक्षय पुत्र प्रेम सिहं निवासी चन्दपुरी खादर, खानपुर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में बताया कि रामशंकर अक्सर चंद्रपुरी गांव आता था और हमें पता था कि रामशंकर पैसे वाला आदमी है और उसकी हमारे गांव के आसपास जमीन भी है। विगत सोमवार को हम कम्बलपुर खेतों की तरफ गये थे तो वहां पर हमें रामशंकर मिल गया हमने उसे जमीन दिखाने के बहाने खेतों में बुलाया, जहां उसकी पिटाई की, उससे 400 रुपये और मोबाईल लूट लिया, उसको डराकर उससे उसके फोन का पासवर्ड और फोन पे का पिन ले लिया। वह चिल्ला रहा था, तब हमने मुंह दबाकर हाथ-पैर बांध दिए, मुहं पर टेप लगा दिया, थोड़ी देर बार रामशंकर की मौत हो गयी थी। डर के कारण शव को एक कट्टे में डालकर कार से चंद्रपुरी घाट के पास रेत में खडडा खोदकर उसे गाड़ दिया।
अगले दिन रामशंकर के फोन से 30 हजार रुपये निकालने की कोशिश की। जब पैसे निकालना मुश्किल हुआ, तो फोन को दबकीखेड़ा के पास दफना दिया। रामशंकर की मोटरसाइकिल सड़क पर छोड़ दी। घटना के दिन, आरोपियों ने रामशंकर के दस्तावेज भी सड़क पर फेंक दिए।

पुलिस ने मुख्य आरोपियों रोबिन और अक्षय को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अंकित फरार है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है। घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली गई है।

घटना का खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक खानपुर रविंद्र शाह, उप निरीक्षक बबलू चैहान, भजराम चैहान, उपेन्द्र सिंह, समीप पाण्डेय, उमेश कुमार लोधी (चैकी प्रभारी, इमली खेड़ा), कांस्टेबल सुनील कुमार, अरविन्द रावतसीआईयू रुड़की प्रभारी उपनिरीक्षक संजय पूनिया शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *