हरिद्वार। खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह के बीच हुए विवाद और फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की सख्त पैरवी का असर दिखा। जिलाधिकारी देहरादून ने विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है। इससे पहले, मात्र 24 घंटे में दोनों पक्षों के 10 शस्त्र लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं। इनमें पूर्व विधायक प्रणव सिंह और उनके परिजनों के 9 शस्त्र लाइसेंस शामिल थे।

हरिद्वार पुलिस ने विधायक उमेश कुमार का लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी देहरादून को पत्र लिखा था, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। इसके अलावा, दोनों पक्षों के समर्थकों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। 300 लोगों को 126/135 बीएनएसएस (पूर्व में 107/116 सीआरपीसी) के तहत पाबंद मुचलका किया गया है। इनके शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी जारी है।