हरिद्वार। आज नवोदय नगर में शिवालिक नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव शर्मा और सभी 13 सभासदों को उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह ने आयोजित समारोह में शपथ दिलाई, जिसके बाद उन्होंने वार्ड अनुसार सभी सभासदों को शपथ ग्रहण करवाई।
इस मौके पर अध्यक्ष और सभासदों ने नगर की प्रगति, जनता की सेवा और नगर पालिका परिषद के सुचारू संचालन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की प्रतिज्ञा ली।
