मेयर किरण जैसल ने ली शपथ

ऋषिकुल मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित मेयर किरण जैसल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर ने 60 पार्षदों को वार्ड अनुसार शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहानन, भाजपा-कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शपथ के बाद मेयर किरण जैसल ने मायादेवी मंदिर में पूजा की और नगर निगम पहुंचकर कार्यभार संभाला। जिलाधिकारी ने शुभकामनाएं देते हुए नगर निगम बोर्ड के गठन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *