हरिद्वार। राष्ट्रीय खेलों की सुरक्षा और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम को लेकर रानीपुर पुलिस का सत्यापन अभियान जारी है। पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, कबाड़ियों, मोटर मैकेनिकों, गैराज में कार्य करने वाले लोगों और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अशोक वाटिका कॉलोनी, सिद्धि विनायक कॉलोनी, सलेमपुर और सुमनगर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने 85 लोगों का सत्यापन किया। वहीं, 9 मकान मालिकों के खिलाफ कोर्ट चालान किया गया और कुल 90,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इस अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी कर रहे थे। उनके साथ उपनिरीक्षक विकास रावत, अर्जुन कुमार, मंजुल रावत, सहायक उपनिरीक्षक नंद किशोर आदि मौजूद रहे।