नाबालिग के अपहरण का मामला, सांप्रदायिक तनाव के बीच पुलिस की सख्ती

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भिक्कमपुर स्थित ग्राम बाडीटीप में शनिवार को एक व्यक्ति ने दूसरे समुदाय के युवकों पर उसकी नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने एसपी देहात और सीओ लक्सर से चर्चा कर तत्काल पुलिस टीमें गठित कर जांच के निर्देश दिए। पुलिस द्वारा रेलवे व बस स्टेशन समेत संभावित मार्गों पर चेकिंग जारी है, जबकि टेक्निकल टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। रविवार को इस घटना को सांप्रदायिक रंग देते हुए दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हुई, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हुई। इस पर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया और वीडियो फुटेज के आधार पर पत्थरबाजी में शामिल लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है, जबकि नाबालिग की तलाश में 10 पुलिस टीमें जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *