27 फरवरी को उत्तराखंड आ सकते हैं Pm

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को उत्तरकाशी जिले के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र की शीतकालीन यात्रा पर आ सकते हैं। उनकी प्रस्तावित यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और सभी विभागों को निर्देश दिए कि व्यवस्थाएं त्रुटिरहित हों।

प्रधानमंत्री की यात्रा से शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उनके मुखवा मंदिर दर्शन और हर्षिल में जनसभा के मद्देनजर सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तैयारियां की जा रही हैं। पर्यटन सचिव को हर्षिल में राज्य के शीतकालीन पर्यटन स्थलों और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश मिले हैं।

उत्तरकाशी जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि हर्षिल-मुखवा में सड़कें दुरुस्त की जा रही हैं, हेलीपैड तैयार हैं, पार्किंग और परिवहन व्यवस्थाएं मजबूत की गई हैं। पानी और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही स्मार्ट टॉयलेट्स बनाए जा रहे हैं। सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *