हरिद्वार। आज दीनदयाल पार्किंग में एक बुजुर्ग महिला का पर्स गुम हो गया, जिसमें दो तोले की सोने की चेन और दो सोने की अंगूठियां थीं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 65 वर्षीय महिला, निवासी लखनऊ, ने बताया कि उनका छोटा पर्स कहीं गिर गया है, जिसमें उनके आभूषण थे। पुलिस ने पार्किंग क्षेत्र में गहन तलाश की और अथक प्रयास के बाद महिला का पर्स व आभूषण बरामद कर लिए। बरामद किए गए आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग ₹2,00,000/- बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने महिला और उसके परिजनों को सुरक्षित रूप से सामान सुपुर्द किया। इस कार्रवाई में कांस्टेबल कमल मेहरा और कांस्टेबल राकेश की अहम भूमिका रही।