पुलिस ने 35वें सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 16 जनवरी से 15 फरवरी 2025 तक चल रहे 35वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस ने एकम्स कंपनी, सिडकुल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स कंपनी के प्योर एंड क्योर प्लांट में आयोजित हुआ। इस दौरान कर्मचारियों को यातायात संकेतों और नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में एकम्स के हेड के.डी. शर्मा, प्लांट हेड धनंजय सिंह, और कोऑर्डिनेटर मानसी के साथ 60 से ज्यादा कंपनी के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और ट्रेनिंग का लाभ उठाया। इस कार्यशाला का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *