बेडपुर क्षेत्र में अनाधिकृत कॉलोनियों का ध्वस्तीकरण

हरिद्वार। बेडपुर क्षेत्र, धनौरी रोड पर विभिन्न अनाधिकृत कॉलोनियों का ध्वस्तीकरण किया गया। इन कॉलोनियों में  नदीम और शहजाद द्वारा बेडपुर चौक के पास लगभग 10 बीघा,  महकार द्वारा बेडपुर स्थित वेलकम गेस्ट हाउस के सामने लगभग 13 बीघा, हितबद्ध व्यक्तियों द्वारा धनौरी मार्ग पर लगभग 8 बीघा, अनीश द्वारा धनौरी मार्ग पर लगभग 20 बीघा और श्री राव शहजाद द्वारा बेडपुर चौक के पास लगभग 12 बीघा क्षेत्रफल में अनधिकृत कॉलोनियों का निर्माण किया गया था। मौके पर विकासकर्ताओं को यह निर्देश दिए गए कि बिना नियमानुसार मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किसी भी निर्माण कार्य को जारी न रखें। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई क्षेत्रीय अभियंताओं और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न कराई गई

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *