हल्द्वानी के डीके पार्क, रामलीला मैदान में “एक समाज श्रेष्ठ समाज” संस्था ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और मार्गदर्शक मदन बिष्ट ने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता, क्योंकि भारतीय सेना हमारे लिए दुश्मनों से लोहा लेती है और देश को सुरक्षित रखती है।
पर्यावरण प्रेमी मदन बिष्ट ने इस अवसर पर शहीदों के नाम पर पौधे वितरित कर लोगों से पौधारोपण करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में बलराम हालदार, प्रीति आर्या, तरुण सक्सेना, सचिन गुप्ता, हेमंत साहू, आशीष मेहरोत्रा, जया जोशी, मनीष पंत, संदीप यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।