पुलिस के नाम पर काशीपुर के दो पत्रकारों द्वारा एक करोड रुपए की ठगी 

काशीपुर। पुलिस के नाम पर काशीपुर के दो पत्रकारों ने एक प्रॉपर्टी डीलर से लगभग एक करोड रुपए की ठगी कर डाली, इस मामले का खुलासा आज एसएसपी के जनता दरबार में प्रॉपर्टी डीलर ने पत्रकारों के विरुद्ध तहरीर देकर किया है। 

 जानकारी के अनुसार आज यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार के दौरान चामुंडा विहार कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर सौरभ अग्रवाल पुत्र राकेश कुमार अग्रवाल अपने अधिवक्ता के साथ पहुंचे, उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक तहरीर देते हुए कहा कि काशीपुर के पत्रकार विकास गुप्ता व लवप्रीत सिंह ने उनसे लगभग एक करोड रुपए की ठगी करते हुए मानसिक आघात पहुंचाया है, सौरभ अग्रवाल ने बताया कि दिसंबर 2024 में पत्रकार विकास गुप्ता व लवप्रीत सिंह उनके पास आए और कहां की तुम्हारे खिलाफ पुलिस में कई शिकायती पत्र पहुंचे हैं और पुलिस तुम्हें गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में जेल भेजने की योजना बना रही है, हमारी जान पहचान पुलिस से अच्छी है और हम तुम्हें बचा सकते हैं इसके एवज में एक करोड रुपए की उन्होंने मांग की। सौरव अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न तारीखों में उन्होंने उपरोक्त दोनों पत्रकारों को 54 लाख 50 हजार रुपए नकद दिए। इसके अलावा ग्राम नीझडा में लवप्रीत सिंह के नाम 1200 स्क्वायर फीट और विकास गुप्ता के नाम 2000 स्क्वायर फीट प्लॉट की रजिस्ट्री भी की। इसके बावजूद विकास गुप्ता और लवप्रीत सिंह उन्हें लगातार पुलिस का भय दिखाकर धमकाते रहे। जिससे उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया दो बार उन्होंने आत्महत्या का भी प्रयास किया। सौरभ अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि उपरोक्त दोनों पत्रकारों ने उनके घर पहुंच कर अन्य परिजनों को भी यह बात बताते हुए भय दिखाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष उन्होंने बताया कि उपरोक्त पत्रकार पुलिस को बदनाम करने का भी काम कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में तहरीर की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है, देखना यह है की पुलिस इस मामले में अब क्या कार्रवाई करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *