संवाददाता
देहरादून। आज यहां सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 17वीं बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए प्राथमिकता से काम करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास में वन विभाग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वन्य जीव और प्रकृति संरक्षण के साथ ही राज्य का विकास भी जरूरी है उन्होंने कहा कि प्रदेश में मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए प्राथमिकता से काम करना जरूरी है। हरेला पर्व पर उन्होंने अधिक से अधिक फलदार पेड़ लगाने के निर्देश भी दिए इसके अलावा बैठक में सोनप्रयाग श्री केदारनाथ धाम और गोविंदघाट हेमकुंड साहिब रोपवे सहित विभिन्न प्रकरणों के वन भूमि हस्तांतरण पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में वन मंत्री सुबोध उनियाल,विधायक रेणु विष्ट,अनिल नोटियाल,प्रमुख सचिव एस एस संधू और अपर सचिव राधा रतूड़ी आदि मौजूद थे।