हरिद्वार यूनिवर्सिटी में नर्सिंग विभाग ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार। हरिद्वार यूनिवर्सिटी के नर्सिंग विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट सेल्फ एग्जामिनेशन और मेंस्ट्रुअल हाइजीन आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आयोजित किए गए कार्यक्रम में सभी महिला फैकल्टी और विभिन्न विभागों की छात्राओं ने भाग लिया।
गेस्ट लेक्चरर मेदांता हाॅस्पिटल गुरूग्राम की डा.पूजा मित्तल ने नॉर्मल मेंस्ट्रुएशन की जांच तकनीक, पीसीओडी और पीसीओएस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। प्रो-वाइस चांसलर डा.रमा भार्गव, वाइस चांसलर डा.धरमवीर सिंह और नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो.सोनिया शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर विनीत पांडे, मानसी मौर्य, डा.हिमाद्री, आकांक्षा मिश्रा, मिर्लानीनी सिंह, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *