जुड़वा बच्चियों की निर्मम हत्या, मां ही निकली हत्यारिन!

हरिद्वार। धर्मनगरी में एक दिल दहला देने वाला मामला समाने आया है। ज्वालापुर क्षेत्र में एक मां ने अपनी ही दो जुड़वा बेटियों की गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि जिला अस्पताल में दो जुड़वा बच्चियों को मृत हालत में भर्ती कराया गया है। बच्चियों के पिता ने अपनी बेटियों की हत्या की आशंका जताई थी. शुक्रवार को ज्वालापुर पुलिस ने टिहरी गढ़वाल के गांव हवेली चंबा के रहने वाले महेश सकलानी (वर्तमान निवासी मोहल्ला चकलान, धीरवाली, ज्वालापुर, हरिद्वार) की तहरीर पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

महेश सकलानी सिडकुल एरिया में स्थित दवा कंपनी में काम करते है, जो अपने परिवार के साथ भैरव मंदिर धीरवाली के पास किराए के मकान में रहते हैं। 6 महीने पहले ही उनकी पत्नी शिवांगी ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था. रोजाना की तरह गुरुवार 6 मार्च सुबह को भी महेश सकलानी ड्यूटी पर चले गए थे. वहीं, पति के ड्यूटी जाने के बाद पत्नी शिवांगी पास की दुकान से दूध लेने के लिए गई थी.

जानकारी के मुताबिक चंद मिनट बाद जब शिवांगी दूध लेकर वापस लौटी तो उनकी दोनों बेटी स्नेहा और ईशानी सुधबुध में नहीं है. आनन फानन में वह बेटियों को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने बच्चियों को मृत घोषित कर दिया. संपर्क होने पर कुछ देर बाद पति भी कंपनी से वापस लौट आया, जिसके बाद दंपति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अगवत कराया और बेटियों के हत्या की आशंका जताई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था. शुक्रवार को दोनों बच्चियों का पोस्टमॉर्टम किया गया और शव परिजनों के सुपुर्द किए. पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आया कि बच्चियों की गला दबाकर हत्या की गई है।

जब पुलिस ने महेश सकलानी की पत्नी शिवांगी (20 वर्ष) से सख्ती से पूछताछ की, तो चौंकाने वाला मामला सामने आया। शिवांगी ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल लिया। उसने बताया कि उसकी जुड़वा बच्चियां रात-दिन रोती रहती थीं, जिससे वह मानसिक तनाव में थी। अकेले रहने और नींद पूरी न होने के कारण चिड़चिड़ापन बढ़ता गया। इसी झल्लाहट में उसने पहले बच्चियों को रजाई से दबाया, लेकिन जब वे और ज्यादा रोने लगीं, तो स्कार्फ से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। फिर खुद को निर्दोष दिखाने के लिए दूध लेने चली गई, ताकि किसी को शक न हो।

इस टीम में ज्वालापुर थाना प्रभारी प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में प्रभारी चौकी बाजार उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह तोमर, उपनिरीक्षक सोनल रावत और महिला कांस्टेबल शोभा शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *