काशीपुर में आबकारी विभाग की निष्क्रियता से खुलकर हुआ अवैध शराब का कारोबार 

काशीपुर। आबकारी विभाग की निष्क्रियता एवं कथित सांठगांठ के चलते इस बार होली पर काशीपुर में अवैध शराब का कारोबार खुलकर हुआ, हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश का पालन करते हुए कोतवाली पुलिस ने एक बड़े शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। 

 उल्लेखनीय है कि काशीपुर क्षेत्र के में पिछले लंबे समय से कई स्थानों पर अवैध कच्ची शराब बनाने और बेचने का धंधा चल रहा है, जिसकी धर पकड़ के लिए आबकारी विभाग समय-समय पर छापेमारी और धरपकड़ करता रहता है, पुलिस भी इसकी रोकथाम के लिए प्रयास करती रहती है। इस सबके विपरीत इस बार होली पर आबकारी विभाग की निष्क्रियता के चलते क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार खुलकर हुआ। आबकारी विभाग ने धरपकड़ तो दूर की बात, होली पर कोई मुकदमा तक दर्ज नहीं किया। और ना ही बॉर्डर पर कोई चेकिंग अभियान चलाया गया, जो कि विभागीय कार्यशाली पर प्रश्न चिन्ह है। जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन करते हुए पुलिस ने यहां खोखराताल निवासी नीतीश चौधरी को चेकिंग के दौरान 9 पेटी अवैध बियर के साथ गिरफ्तार किया है। 

 होली पर आबकारी विभाग की निष्क्रियता का कारण जानने के लिए यहां के आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी से संपर्क किया गया तो पहले तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया कई बार कॉल करने पर उन्होंने बताया कि वह अभी नए हैं और शराब की दुकानों के आवंटन के काम में बिजी हैं, अवैध शराब के कारोबार के बारे में पूछने पर गैर जिम्मेदाराना रवैए के साथ उनका कहना था कि देखते हैं समय आने पर ।

 यहां बता दें कि अंतरराज्य बॉर्डर होने के कारण काशीपुर का आबकारी सर्कल अति संवेदनशील है। यहां शराब की देसी अंग्रेजी की 52 दुकानों के अलावा एक डिस्टलरी,एक बॉटलिंग प्लांट और एक एफ एल 2 भी है, इसलिए यहां किसी अनुभवी आबकारी निरीक्षक की तैनाती होना आवश्यक है, परंतु विभाग ने इस सबके विपरीत करीब एक महीने पूर्व एक ऐसे आबकारी निरीक्षक की नियुक्ति कर दी है जिनकी नौकरी को करीब छह नहीं हुए हैं, जिसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *