उत्तराखंड के जलविद्युत विकास को गति देने की मांग

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड के सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए 8 जलविद्युत परियोजनाओं को स्वीकृति देने का अनुरोध किया। इनमें 647 मेगावाट की 7 और 114 मेगावाट की एक परियोजना शामिल है। मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ स्थित धौलीगंगा पर प्रस्तावित 114 मेगावाट की सेला उर्थिंग परियोजना को गंगा बेसिन के बाहर बताते हुए उसकी मंजूरी की मांग की। साथ ही उन्होंने कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली समिति की संस्तुतियों के अनुसार बाकी 7 परियोजनाओं को भी स्वीकृति देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने राज्य की नदियों की निर्मलता, अविरलता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *