हरिद्वार | जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर लक्सर तहसील के प्रतापपुर गांव में बाणगंगा क्षेत्र में अवैध खनन पर छापेमारी की गई। खान अधिकारी काज़िम रज़ा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 2 जेसीबी मशीनों सहित कुल 12 वाहन सीज किए गए। डीएम ने कहा कि अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और राजस्व हानि पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।