हरिद्वार से कांवड़ लेने आया नोएडा का युवक ॐ घाट पर रहस्यमयी ढंग से लापता!

हरिद्वार। नोएडा निवासी 20 वर्षीय निशांत त्यागी कांवड़ यात्रा के लिए दोस्तों के साथ हरिद्वार आया था, लेकिन ॐ घाट पर स्नान करते समय अचानक लापता हो गया। घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की है।

परिजनों के मुताबिक, निशांत सुबह दोस्तों संग हरिद्वार रवाना हुआ था। सब कुछ सामान्य था, लेकिन ॐ घाट पर स्नान करते वक्त वह अचानक आंखों से ओझल हो गया। उसके बाद से अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।

स्थानीय पुलिस व रेस्क्यू टीम लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *