हरिद्वार। शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ मेला 2025 के सकुशल समापन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड में मां गंगा की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भी पूजा कर आशीर्वाद लिया।
डीएम ने बताया कि इस बार करीब 4.50 करोड़ शिवभक्त हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया, जिनके नेतृत्व में यह मेला सफल रहा।
डीएम और एसएसपी ने सभी अधिकारियों, पुलिस, अर्धसैनिक बलों, स्वयंसेवी संस्थाओं और स्थानीय जनता का आभार जताया, जिनके सहयोग से मेला शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
अब कांवड़ पटरी और मेला क्षेत्र में तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
इस मौके पर एचआरडीए सचिव मनीष कुमार, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।