हरिद्वार। एएचटीयू की टीम ने गंगा तट पर लावारिस हालत में घूूम रहे पाँच बच्चों को रेस्क्यू किया। जिनकी उम्र 11 से 15 वर्ष है।
पुलिस ने हर की पौड़ी क्षेत्र में गश्त के दौरान पांच बच्चों को घूमते पाया। एएचटीयू की टीम ने बच्चों के पास पहुँच कर बात की, तब उनकी पहचान कैलाश (15 वर्ष), मनीष (11 वर्ष), सीताराम (12 वर्ष), कन्हैया (14 वर्ष) निवासी वृंदावन, उत्तर प्रदेश और देव (13 वर्ष) निवासी महरौली, दिल्ली के रूप में हुई। बच्चों को एएचटीयू कार्यालय लाकर उनकी काउंसलिंग तथा राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल कराया गया। उसके बाद बच्चों को कनखल स्थित खुले आश्रय गृह में आश्रय दिया गया है।