हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घास मंडी निवासी आशीष गुलाटी ने 25 जुलाई को अपनी स्कूटी एक्टिवा दुकान के बाहर खड़ी की थी, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। मामले की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के निर्देशन में गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संदिग्धों से पूछताछ शुरू की और थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी क्रम में 26 जुलाई को पुलिस ने आरोपी फिरोज उर्फ छोटा पुत्र असलम निवासी ग्राम एकड़ खुर्द, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार को नहर पटरी के पास रेगुलर पुल से चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से बरामद स्कूटी ग्रे रंग की एक्टिवा बताई जा रही है। गिरफ्तारी में एएसआई गंभीर तोमर, कांस्टेबल प्रमोद पुरोहित, कांस्टेबल बृजमोहन व कांस्टेबल सुरेंद्र तोमर की अहम भूमिका रही।