मनसा देवी मंदिर परिसर की घटना पर महानगर व्यापार मंडल का शोक संदेश

हरिद्वार। मनसा देवी मंदिर परिसर में हुई हृदय विदारक घटना को लेकर महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अनहोनी में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मां गंगा से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

सुनील सेठी ने प्रशासन से मांग की कि मां मनसा देवी, मां चंडी देवी समेत अन्य मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न दोहराई जाएं। उन्होंने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। सेठी ने कहा कि जिस प्रकार से यह दुखद घटना घटी, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और झकझोर देने वाली है। इसमें मासूम बच्चे, बुजुर्ग और श्रद्धालु असमय शिकार बने।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक स्थानीय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय पीड़ा है, और पूरे देश में इस घटना को लेकर शोक की लहर है।

शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से प्रीत कमल, सोनू चौधरी, युवराज बिष्ट, अभिनव चौरसिया, सुनील मनोचा, मुकेश अग्रवाल, एस.एन. तिवारी और लाल जी यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *