जनसुनवाई में उठीं 43 समस्याएं, 16 का मौके पर हुआ समाधान

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने जलभराव, पेयजल, अतिक्रमण, भूमि विवाद, बिजली, सड़क आदि से जुड़ी 43 शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से 16 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

बाकी मामलों को त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समयबद्ध व संवेदनशीलता से निस्तारण सुनिश्चित करें, वरना लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए डीएम ने लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेकर तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

बैठक में सीडीओ आकांक्षा कोण्डे, सीएमओ डॉ. आरके सिंह, सीईओ केके गुप्ता समेत तमाम जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *