सीएम ने किया वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ को दिया बढ़ावा

हल्द्वानी | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफटीआई परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। हरेला पर्व पर प्रदेशभर में रिकॉर्ड 8.13 लाख पौधे लगाए गए। सीएम ने सावन मास में हर नागरिक से एक पौधा लगाने की अपील की।

मनसा देवी हादसे पर जताया दुख

हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर हादसे पर मुख्यमंत्री ने गहरी संवेदना जताई और कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। सभी धार्मिक स्थलों पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाएंगी।

अवैध कब्जों पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा और विकास कार्यों की गति बनाए रखने के लिए यह जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *