हरिद्वार। श्री वैश्य बंधु समाज, मध्य क्षेत्र हरिद्वार के तत्वावधान में तीज महोत्सव का आयोजन मंगलवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों, सांस्कृतिक रंगों और सामाजिक भावनाओं के साथ अत्यंत धूमधाम से संपन्न हुआ।
हर वर्ष की भांति इस बार भी कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने भारी संख्या में भाग लिया और पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर नृत्य, गीत और खेलों के माध्यम से आयोजन को उत्सव का रूप दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत शिव-पार्वती जी के मंगल गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें शिप्रा अग्रवाल और सपना गर्ग की प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही। तीज क्वीन प्रतियोगिता में इन्हीं दोनों को परिधान, गरिमा और प्रदर्शन के आधार पर ‘तीज क्वीन’ के खिताब से नवाजा गया। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
महोत्सव में महिलाओं के लिए मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस सांस्कृतिक उल्लास के बीच आयोजकों ने सामाजिक संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मनसा देवी रोपवे हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा। यह क्षण आयोजन को भावुकता और संवेदना से भर गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संगम प्रस्तुत करना रहा, जो सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक शशि अग्रवाल, अध्यक्ष पिंकी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रितु तायल, महामंत्री शालिनी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल सहित ललतेश गुप्ता, नामिता गुप्ता, सीमा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, विनती जैन, मीणा गोयल, मधु जैन, मोहिता गुप्ता, संध्या गुप्ता, मोहिनी गुप्ता, अमिता जैन, मीना जैन, वाणी गोलल, रंगोली, रश्मि, कंचन अग्रवाल, मृदुल शास्त्री, मीनाक्षी, ज्योति अग्रवाल, प्रीति, सारिका अग्रवाल, प्राची गुप्ता, हिमानी अग्रवाल, मोना गुप्ता, खुशबू, कोमल, हेमा, स्वीटी, संगीता, बृजेश कंसल, अंजू, अनीता, अंजलि, निहारिका, अर्चना गुप्ता, पूनम, गीता, सोनम, भूमिका आदि महिलाओं ने अपनी भागीदारी से आयोजन को सफल बनाया।