हरिद्वार में नदी महोत्सव की शुरुआत, ग्राम स्तर तक चलेगा स्वच्छता अभियान

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में नमामि गंगे परियोजना के तहत नदी महोत्सव की शुरुआत हुई। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने चंडी पुल स्थित घाट से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने घाट की सफाई कर स्वच्छता एवं श्रमदान किया। सीडीओ ने बताया कि सितंबर 2025 तक ग्राम स्तर तक स्वच्छता अभियान चलेगा, जिसमें घाटों की सफाई, जनजागरूकता, और छात्रों की प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।

कार्यक्रम में सभी को नदियों को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *