मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का महिला सशक्तिकरण पर बड़ा कदम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सभी सरकारी कार्यक्रमों में केवल महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) द्वारा निर्मित स्मृति चिन्ह, शॉल व भेंट उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिलाधिकारियों को SHG से जुड़ी महिलाओं को ग्रोथ सेंटरों में प्रशिक्षण, गुणवत्ता नियंत्रण, उत्तम पैकेजिंग व मार्केटिंग सुनिश्चित कराने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संवाद के माध्यम से 95 विकासखंडों की महिलाओं से बातचीत की और उनके उत्पादों, आय, और डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग की जानकारी ली। उन्होंने SHG उत्पादों को हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड से जोड़ने पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 68,000 SHG से 5 लाख महिलाएं जुड़ी हैं और “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना” के तहत रक्षाबंधन जैसे आयोजनों में 7 करोड़ से अधिक की बिक्री दर्ज की गई है। Hilans ब्रांड के माध्यम से महिला उत्पाद अब देश-विदेश में पहचान बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि वे राज्य की मातृशक्ति के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्यरत हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *