श्री विश्नोई आश्रम भीमगोड़ा के परमाध्यक्ष महंत स्वामी राजेन्द्रानंद हुए ब्रह्मलीन

हरिद्वार,। श्री विश्नोई आश्रम भीमगोड़ा के परमाध्यक्ष महंत स्वामी राजेंद्रानंद महाराज का हृदयाघात से निधन हो गया। उनके शिष्य प्रणवानंद महाराज ने परंपरागत विधि से आश्रम परिसर में भू समाधि दी।

श्रद्धांजलि सभा में जूना अखाड़ा, विभिन्न संत-महंतों, सामाजिक व राजनीतिक गणमान्यों ने भाग लिया। महामंडलेश्वर चिदविलाशानंद सरस्वती ने कहा कि स्वामी राजेंद्रानंद ने संत समाज की महिमा को प्रकाशित किया। भाजपा नेता मदन कौशिक ने उन्हें समाज और सनातन धर्म का आजीवन सेवक बताया।

स्वामी राजेंद्रानंद महाराज ने बचपन से ही गौ, गंगा और गीता की सेवा को अपना जीवन समर्पित किया और विश्नोई समाज को राष्ट्रीय पहचान दिलाई। हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, यूपी व दिल्ली से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *