पुलिस मॉडर्न स्कूल में 500 से अधिक लोगों ने कराया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

हरिद्वार। पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में आरोग्या परियोजना के अंतर्गत पैनासोनिक लाइफ सोल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की एकीकृत स्वास्थ्य परियोजना द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में स्कूल के छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों, पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिजनों सहित लगभग 500 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कैंप में विभिन्न रोगों की जांच के साथ-साथ निःशुल्क दवाइयाँ और चश्मे भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, एसपी सिटी पंकज गौरोला, एएसपी/ज्वालापुर जितेंद्र चौधरी, सीओ लाइन सुश्री निशा यादव तथा प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर को सफल बनाने में पुलिस मॉडर्न स्कूल की प्रधानाचार्या ममता तोमर, महिला कांस्टेबल मीना कंडवाल, कांस्टेबल सिद्धि, स्टाफ सदस्य अपर्णा और अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

स्वास्थ्य शिविर में जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. पारितोष, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशान, दंत चिकित्सक डॉ. पंकज, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अमीषा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता, आई विजन केयर से डॉ. भारद्वाज और डॉ. मोहित सिंह ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *