देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और राहत कार्यों की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।
बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। आपदा की इस घड़ी में राज्य को लगातार उनका सहयोग और मार्गदर्शन मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री के दौरे से राहत और बचाव कार्यों को और गति मिलेगी।