थाना सिडकुल पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले चार युवकों को हिरासत में लिया है। 11 सितम्बर 2025 को ये युवक सार्वजनिक मार्ग पर शोर-शराबा और हुड़दंग कर आमजन के लिए बाधा उत्पन्न कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और समझाने का प्रयास किया, लेकिन न मानने पर उन्हें धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। आरोपितों में शगुन पुत्र कपिल यादव (23 वर्ष) निवासी अमरोहा, रक्षित पुत्र राजकुमार (23 वर्ष) निवासी बिजनौर, शुभम पुत्र मदन (24 वर्ष) निवासी सहारनपुर और अजीत पुत्र सुखबीर सिंह (22 वर्ष) निवासी पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं, जो वर्तमान में सलेमपुर महदूद, थाना सिडकुल क्षेत्र में रह रहे थे। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अनिल बिष्ट, कांस्टेबल कुलदीप डिमरी और PRD राकेश कुमार की टीम शामिल रही।