हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

कोतवाली नगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* मिशन को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाई जा रही इस विशेष मुहिम के तहत पुलिस को यह सफलता मिली। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 1 किलो 10 ग्राम गांजा और 228 ग्राम चरस बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में ओमदत्त पुत्र श्री जोगीराम निवासी ग्राम अजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार (उम्र 53 वर्ष) से 107 ग्राम चरस, जोगेंदर पुत्र धर्मपाल निवासी जियापोता थाना कनखल हरिद्वार (उम्र 38 वर्ष) से 120 ग्राम चरस और एक मोटरसाइकिल (UK08V 7016 होंडा शाइन) तथा अमन पासवान पुत्र संतोष पासवान निवासी रेलवे फाटक, मारवाड़ी धर्मशाला के पीछे निर्मला छावनी थाना कोतवाली नगर (उम्र 26 वर्ष) से 1 किलो 10 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक श्री रितेश शाह, उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल, उपनिरीक्षक चरण सिंह चौहान, उपनिरीक्षक संजीत कंडारी, कांस्टेबल हरीश रतूड़ी, कांस्टेबल कमल मेहरा और कांस्टेबल रमेश चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *