हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पंड्या ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जन्मशताब्दी महोत्सव 2026 में शामिल होने का आमंत्रण दिया। अमित शाह ने परिवार के वैश्विक प्रयासों की सराहना की और इसे समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया। डॉ. पंड्या ने 16 सितंबर को देव संस्कृति विश्वविद्यालय में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय एआई सम्मेलन की जानकारी भी साझा की।