हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन हरिद्वार (रजि.) ने उत्तराखंड में ’वरिष्ठ नागरिक आयोग’ के गठन की मांग उठाई है। सोमवार को संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
संगठन के अध्यक्ष चौ0 चरण सिंह ने कहा कि केरल विधानसभा ने बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा, उपेक्षा और दुर्व्यवहार से निपटने के लिए वरिष्ठ नागरिक आयोग का गठन किया है। उत्तराखंड में भी बुजुर्गों को शोषण और अधिकार हनन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अधिनियम 2005 के तहत आयोग का गठन आवश्यक है।
ज्ञापन सौंपने वालों में बाबूलाल सुमन, महेश चंद्र त्यागी, रामसागर सिंह, शिव बचन प्रजापति सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।