एक घंटे दस मिनट रोकी रही पैसेंजर, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

हरिद्वार। नगीना से हरिद्वार आ रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 54463 को एकड़ रेलवे स्टेशन पर कंट्रोल द्वारा 1 घंटा 10 मिनट तक रोक कर रखा गया। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

यात्रियों ने आरोप लगाया कि ट्रेन दोपहर 1 बजे (13:00 बजे) एकड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची, लेकिन उसे आगे नहीं बढ़ने दिया गया। जबकि ज्वालापुर स्टेशन की दूरी महज 4 किलोमीटर है, जिसे ट्रेन केवल 5 मिनट में तय कर सकती थी।

इस बीच कई एक्सप्रेस गाड़ियां जैसे 13:18 पर, 13:23 पर, 13:39 पर और 14:03 बजे तक एकड़ स्टेशन से गुजर गईं, लेकिन पैसेंजर को वहीं रोककर रखा गया। अंततः यह ट्रेन 14:10 बजे ज्वालापुर के लिए रवाना की गई।

वरिष्ठ नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता चौ. चरणसिंह ने आरोप लगाया कि कंट्रोल ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए पैसेंजर ट्रेन को रोका, जिससे यात्री खासकर बच्चे और बुजुर्ग सुनसान जगह पर परेशान रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात करती है, लेकिन हकीकत इससे उलट है।

उन्होंने डीआरएम मुरादाबाद से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *