रतलाम। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नव पर्वतीय विकास संस्था द्वारा रतलाम शिविर का दून हॉस्पिटल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिकवि महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके आदर्शों को याद करना तथा समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार एडवोकेट ने भगवान वाल्मीकि और डॉ. बाबासाहब अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने जीवन को शून्य से शिखर तक पहुंचाया और संस्कृत में प्रथम महाकाव्य “रामायण” की रचना की। हमें भी उनकी जयंती पर संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने जीवन को सामाजिक और देशहित के लिए समर्पित करेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय कुमार अमन, पूर्व रेलवे अधिकारी एवं एस.सी./एस.टी. उत्तर रेलवे यूनियन संरक्षक, रामू राजोरिया, टपकेश्वर वाल्मीकि मंदिर समिति के अध्यक्ष, हरीश सिसोदिया, नव पर्वतीय विकास संस्था के महामंत्री, जगदीप अरोड़ा, अजय वर्मा, मोहम्मद अंसार, धर्मपाल प्रधान, इंतजार मलिक और संत लाल पाटिल उपस्थित रहे।