राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांधी पार्क से निकली एकता रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विधायक आदेश सिंह चौहान ने आत्मनिर्भर भारत और नशामुक्त समाज की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त व आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। रैली में मेयर किरण जैसल, विधायक आदेश चौहान, राजीव शर्मा, आशुतोष शर्मा समेत कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *