उत्तराखण्ड में चोरी का माल ठिकाने लगाकर कबाड़ी कर रहे लाखों के बारे न्यारे

चोरी का माल खरीदने और उसे ठिकाने लगाने के लिए मशहूर हो चुके स्क्रैप (कबाड़ ) कारोबारियों पर बड़ी कार्यवाही की जरूरत है । चोरी का माल खरीद कर यह अवैध कारोबारी एक प्रकार से अपराधों को बढ़ावा दे रहे हैं।

अक्सर देखने में आता है की विभिन्न स्थानों पर हुई चोरियों का माल कबाड़ का काम करने वाले कारोबारियों के यहां से बरामद होता है । इतना ही नहीं ऐसे अनेक कारोबारी चोरी के वाहनों को काटने से भी परहेज नहीं करते । जानकार लोग बताते हैं कि चोरों से सांठगांठ रखने वाले कबाड़ी उन से चुराए गए छोटे-बड़े वाहन ओने-पौने दामों में खरीद लेते हैं और देखते ही देखते किसी भी गाड़ी को काटकर स्क्रैप में बदल देते हैं। कबाड़ की दुकान देख कर किसी को भी किसी का भी ध्यान इस ओर नहीं जाता और यह लोग लाखों के बारे न्यारे कर डालते हैं । इसकी एक बानगी कल काशीपुर में देखने को मिली पुलिस ने चोरी हुई मोटरों के साथ आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया इनसे मिली चोरी की सात मोटर कबाड़ का काम करने वालों के यहां से बरामद हुई थी । इसके अलावा केलाखेड़ा में विगत दिवस राजस्व विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने का कबाड़ियों के यहां ताबड़तोड़ छापे मारकर एक दर्जन से अधिक कबाड़ की दुकानें सील की । यहां तहसीलदार युसूफ खान ने बताया कि पिछले काफी समय से कबाड़ी के यहां अवैध वाहन कटान और चोरी का माल खरीदने की शिकायतें मिल रही थी, प्रशासन की इस कार्रवाई से कबाड़ियों में हड़कंप मच गया और ज्यादातर दुकानें छोड़कर भाग खड़े हुए। ऐसी ही कार्रवाई की जरूरत उत्तराखंड के हर शहर में है प्रशासन को चाहिए कि प्रत्येक शहर में कबाड़ का काम करने वालों के क्रियाकलापों की जांच की जाए और चोरी का माल खरीदने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *